बिहार-झारखण्ड
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गेतलसूद डैम में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट का किया जलावतरण

रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने गेतलसूद डैम में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट के एक हिस्से का जलावतरण किया। इस दौरान उन्होंने नाव से जलाशय के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किये जा रहे फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। श्री सेठ ने कहा कि 2020 में रांची को जीरो पावर कट बिजली आपूर्ति का सपना देखा था, आज वह सपना साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च में यह सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। श्री सेठ ने कहा कि इस प्लांट के जरिये रांची वासियों को जल्द बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।




