RAJGARH

कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषक सम्मेलन का आयोजन

राजगढ़    प्राकृतिक खेती के समग्र विकास हेतु कृषक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र राजगढ़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन के स्वागत भाषण से की गई। तकनीकी सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुरेंद्र कुमार कौशिक द्वारा कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के घटक और सावधानियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, फसलों में सम स्यायिक समस्याओं के पहचान और उनके निदान के बारे में भी परिचर्चा की गई।

साथ ही नरवाई प्रबंधन, जल प्रबंधन एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह दी गई। श्री प्रहलाद सिंह बारेला सहायक संचालक कृषि ने प्राकृतिक खेती के उत्पाद योजना और बाजारीकरण पर चर्चा की। श्री राम शंकर पावक एन एफ एस एम डीसी ने प्राकृतिक खेती प्रचार प्रसार कार्यक्रम में भागीदारी की महत्व पर विचार रखें। कार्यक्रम में श्री रमेश मेरोठा ग्राम घोघटपुर जीरापुर प्रगतिशील जैविक कृषि ने प्राकृतिक उत्पाद अमरुद पर अपना अनुभव साझा किया। इसी दौरान कृषि सखियों ने प्राकृतिक खेती में मक्का जैसी फसल में कम उत्पादकता पर वैज्ञानिकों से समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्राकृतिक खेती की योजना एवं क्रियान्वयन पर संबोधन सुना गया। इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह का कृषकों के हितार्थ प्राकृतिक खेती के माध्यम से आमदनी को बढ़ाने की योजना एवं क्रियान्वयन पर संबोधन को सुना। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में समस्त कृषि सखियों ने इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में श्री पदमाकर सगर कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सहभागिता करने वाले कृषि सखियों, कृषकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button