69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार

रांची : रांची राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग मैचों के दौरान बालिका खिलाड़ियों का जोश, जज्बा और जुनून देखते ही बना। प्रतियोगिता के दोनों आयु वर्ग (अंडर-14) और (अंडर-17) में शामिल विभिन्न राज्यों की टीमें पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरीं। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 8 पूल में शामिल राज्यों की टीमें लीग मैचों में किए गए, गोल के आधार पर 16 टीम प्री क्वार्टर फाइनल के नॉकआउट चरण में प्रवेश के लिए कड़ा संघर्षरत दिखीं। प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित है। तीसरे दिन के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बीआईटी मेसरा फुटबॉल मैदान, नवोदय विद्यालय फुटबॉल मैदान, कांके मैदान एवं खेल गांव स्थित अभ्यास मैदान में आयोजित किए गए। अंडर-17 बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबलों में आईपीएससी और नागालैंड के बीच मैच ड्रॉ रहा। केवीएस ने उत्तराखंड को 5–0 से पराजित किया। झारखंड ने पंजाब को 1–0 से हराया जबकि विद्या भारती को नागालैंड से 0–8 से पराजय का सामना करना पड़ा। केरल ने त्रिपुरा को 3–0 से पराजित किया। असम को महाराष्ट्र के हाथों 1–2 से हार मिली। छत्तीसगढ़ और मेघालय के बीच मुकाबला 1–1 से ड्रॉ रहा। गुजरात ने तेलंगाना को 3–0 से हराया। सीआईएससीई और मेघालय के बीच मैच 1–1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। अरुणाचल प्रदेश ने एनवीएस को 3–0 से पराजित किया। गुजरात ने केरल को 2–0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने एनवीएस को 6–0 से पराजित किया। त्रिपुरा ने दिल्ली को 2–0 से हराया। मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 1–0 से शिकस्त दी। तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 1–0 से हराया। बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 4–0 से पराजित किया। तमिलनाडु और ओडिशा के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। पश्चिम बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 5–0 से हराया। ओडिशा ने बिहार को 1–0 से पराजित किया। राजस्थान ने सीबीएसई को 1–0 से हराया। हरियाणा ने चंडीगढ़ को 4–0 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने लद्दाख को 8–0 से हराया। आईबीएसओ और कर्नाटक के बीच मैच 0–0 से ड्रॉ रहा। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबलों में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर को 4–0 से हराया। बिहार ने तेलंगाना को 3–0 से पराजित किया। राजस्थान ने आईपीएससी को 5–0 से हराया। गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 1–0 से पराजित किया। बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 3–0 से हराया। मणिपुर ने राजस्थान को 3–0 से हराया। छत्तीसगढ़ ने सीआईएससीई को 1–0 से पराजित किया। आईबीएसओ और सीबीएसई के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 2–0 से हराया। हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 2–1 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने विद्या भारती को 6–0 से हराया। महाराष्ट्र ने सीबीएसई को 3–1 से पराजित किया। उत्तराखंड ने केवीएस को 1–0 से हराया। केरल ने केवीएस को 5–0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आने वाले दिनों में नॉकआउट मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।




