मंत्री वीरेंद्र खटीक के स्वागत के लिए कन्याशाला ब्यावरा की छात्राओं को एक घंटे से खड़ा कर रखा गेट के बाहर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शनिवार को मध्य प्रदेश के मंत्री वीरेंद्र खटीक के स्वागत के लिए कन्याशाला ब्यावरा की छात्राओं को एक घंटे से खड़ा कर रखा गेट के बाहर
भीड़ एकत्रित करने के उद्देश्य से छात्राओं का समय और उनकी पढ़ाई खराब करना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण कार्य है। छात्र-छात्राएं भविष्य निर्माता होते हैं, उनका मुख्य दायित्व शिक्षा ग्रहण करना और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है, न कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए उनका दुरुपयोग किया जाना। किसी भी प्रकार से उन्हें जबरन या प्रलोभन देकर कार्यक्रमों, स्वागत-समारोहों या भीड़ प्रदर्शन में शामिल करना न केवल अनैतिक है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के प्रति भी एक गंभीर अपराध है।
यह स्पष्ट होना चाहिए कि यहां कोई स्वतंत्र छात्र संगठन खड़ा नहीं है बल्कि केवल भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में छात्रों को संगठन के नाम पर या दबाव बनाकर नेताओं के स्वागत, रैलियों और भीड़ जुटाने के लिए उपयोग करना बेहद निंदनीय है। इससे छात्रों का मानसिक विकास प्रभावित होता है, उनका शैक्षणिक वातावरण खराब होता है और वे अपने मूल उद्देश्य से भटक जाते हैं।
ईश्वर गुर्जर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे शिक्षा संस्थानों और छात्रों को राजनीति से दूर रखें तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। छात्रों का उपयोग भीड़ बढ़ाने या अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। समाज और अभिभावकों को भी इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और ऐसे कृत्यों का विरोध करना चाहिए, ताकि छात्रों की पढ़ाई, समय और भविष्य सुरक्षित रह सके।मंत्री के आगमन को लेकर ब्यावरा प्रोग्रेसिव हाइट्स स्कूल की छुट्टी कर दी गई। छुट्टी से बच्चो की पढाई जो प्रभावित हुई उसका कोन जिम्मेदार है।और जो स्कूल को फीस देते है उसके नुकसान की भरपाई कोन करेगा।

