Breaking News

सिटी बंगाली क्लब में विराजी मां दुर्गा, बसंती दुर्गा पूजा आज से

 

 

जबलपुर। बंग समाज की प्राचीन एवं प्रमुख संस्था सिटी बंगाली क्लब, करमचंद चौक में इस वर्ष 54वां बसंती दुर्गा पूजा महोत्सव 24 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के साथ गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती एवं कार्तिकेय भगवान की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर काली मंदिर एवं पूजा मंडप को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जहां श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे।

 

पूजा कार्यक्रम में संधि पूजा, कुमारी पूजा, बलि, हवन, आरती एवं अंजलि के साथ प्रतिदिन भोग वितरण किया जाएगा। संध्या 7 बजे से नियमित आरती का आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, महानवमी व दशमी पर विशेष पूजा-अर्चना होगी।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नृत्य प्रीतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित किया गया है ।संध्या आरती पश्चात यह प्रतियोगिता शुरू होगी ।

आयोजन समिति द्वारा इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में शहरवासियों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

Related Articles

Back to top button