उत्तराखंड
उत्तराखंड: नैनीताल में 3.5 किलोमीटर बाईपास का प्रस्ताव

नैनीताल : नैनीताल जनपद के काठगोदाम- रानीबाग में संकरी सड़क के चलते काठगोदाम तक जाम की समस्या बन जाती है। इस समस्या को देखते हुए काठगोदाम पुल से लेकर गौला नदी के किनारे पहाड़ों की कटिंग कर करीब 3.5 किलोमीटर का बाईपास बनाया जाना है प्रस्तावित है। जिसकी कवायद तेज हो गई है, इस बाई पास को नवंबर माह में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गयी हैं, जिसक एस्टीमेट और अन्य डिमांड शासन को भेजी जा चुकी हैं। इस पूरी प्रक्रिया में यूटिलिटी शिफ्टिंग भी होनी है जिसके लिये 3 करोड़ का बजट भी शामिल है। जिलाधिकारी नैनीताल ने बताया की बायपास का निर्माण हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा काठगोदाम से कैंची धाम आने जाने वाले यात्रियों के साथ पहाड़ को जाने वाले टूरिस्ट और यात्रियों को फायदा मिलेगा।




