उत्तराखंड

एचपीवी टीकाकरण की प्रदेश-व्यापी अभियान की शुरुआत

देहरादून:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अजमेर, राजस्थान से सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसी क्रम में गांधी शताब्दी चिकित्सालय देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस टीकाकरण का शुभारंभ कर प्रदेश-व्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्वाड्रिवेलेंट एचपीवी वैक्सीन (गार्डासिल) का उपयोग किया जा रहा है, जो एचपीवी वायरस के चार प्रकार के जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करती है। इस वैक्सीन की निजी क्षेत्र में प्रति डोज की कीमत लगभग चार हज़ार रूपए है। इसे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्र की बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अत्यंत संवेदनशील और दूरदर्शी पहल है।

राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 155 एचपीवी टीकाकरण केन्द्रों की पहचान की गई है। इन केंद्रों पर 14 वर्ष आयु की पात्र किशोरियों को वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर एचपीवी टीका लगाया जाएगा। जिससे संक्रमण से पूर्व अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button