उत्तराखंड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह कल

देहरादून: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह कल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने दी। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह है, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा विभिन्न प्रायोजित एवं स्मृति पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्य के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button