विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़ विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विविध खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा तथा पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और प्रशासन उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक श्री शर्मा ने भी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

