उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा – मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा

File Photo
लखनऊ (SHABD) :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। कल कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल स्रोतों के संरक्षण, हैंडपंपों के अनुरक्षण, तालाबों के पुनर्जीवन और जन जागरूकता कार्यक्रमों को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश भी दिए।




