Breaking Newsअर्जुनीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजारराज्य

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियो ने किया गौठानो का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियो ने किया गौठानो का निरीक्षण

अर्जुनी/ छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के जिला और बलौदाबाजार विकासखंड के पदाधिकारियो द्वारा गत दिनों ग्राम पंचायतो में बनाए गौठान को गौधाम बनाने हेतु चयनित ग्राम पंचायत अर्जुनी खम्हरिया और पारागांव के गौठानो का निरीक्षण किया गया। गौधाम हेतु चयनित गौठान निरीक्षण के दौरान गौ सेवा आयोग के जिला और विकासखंड के पदाधिकारी के द्वारा पानी बिजली और समतलीकरण का अभाव देखा गया। गौठानो में जो भी कमी देखा गया उसको शासन प्रशासन को अवगत कराने की बात की गई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के जिला सदस्य हेमंत टिकरिया जागेश्वर पटेल बलौदाबाजार विकासखंड के अध्यक्ष केशव मिश्रा सदस्य नीलकंठ साहू परमेश्वर साहू प्रभा देवी वैष्णव सहित स्थानीय पंचायत के पंच सरपंच उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button