Breaking News
किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त का सीधा प्रसारण का हुआ आयोजन

राजगढ़,
कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 21वीं किश्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 9 करोड़ किसानो को 18 हजार करोड़ रुपए की राशि सीधे किसानो के बैंक खाते में हस्तातरित की गई। जिसमें राजगढ़ जिले के 2,48,675 किसानों के खाते में 49 करोड 73 लाख 50 हजार रुपए की राशि जिले के किसानो के खाते में प्राप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनन्दन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

