Breaking News

नाबालिग बालक एवं बालिकाओं के अश्लील / आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले आरोपी के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 72 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार — मोबाइल जप्त


राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के नेतृत्व में साइबर अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता अभियान के तहत लगातार जनसामान्य को साइबर अपराधों से बचने एवं सतर्क रहने हेतु जिलेभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नाबालिग बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के प्रसारण एवं भंडारण से जुड़ी शिकायत पर पुलिस मुख्यालय से साइबर टिपलाइन के माध्यम से प्राप्त सूचना पर थाना बोडा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

थाना बोडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा निरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत द्वारा गठित टीम ने सतत प्रयास करते हुए आरोपी की खोज की एवं मात्र 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी:
👉 रवि पिता कन्हैयालाल मेघवाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम झागरिया, थाना बोडा, जिला राजगढ़

*जप्त सामग्री:*
📱 मोबाइल फोन (जिससे आपत्तिजनक सामग्री शेयर की गई थी)

प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

अपील :

*राजगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि —*
➡️ सोशल मीडिया या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों से संबंधित कोई भी आपत्तिजनक सामग्री साझा, प्रसारित या संग्रहित न करें।
➡️ यह गंभीर दंडनीय अपराध है, जिसके लिए आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर दंड का प्रावधान है।
➡️ किसी भी प्रकार की अश्लील सामग्री प्राप्त होने या दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करें —
📞 राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल : www.cybercrime.gov.in

Related Articles

Back to top button