Breaking News
पार्वती नदी पुलिया निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पार्वती नदी पर बना यह पुल नरसिंहगढ़ क्षेत्र की जनता के दैनिक आवागमन का प्रमुख मार्ग है, परंतु इसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि—
1. पुल का तत्काल निरीक्षण किया जाए।
2. मरम्मत और सुरक्षा कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं।
3. जनता को पुल की स्थिति और कार्यवाही की जानकारी दी जाए।


