Breaking News

एनएच-52 पर तेज रफ्तार का कहर टला, चलते ट्रैफिक के बीच मिक्सर मशीन का पहिया निकल भागा लापरवाही कभी भी जान पर पड़ सकती है भारी

राजगढ़।

नेशनल हाईवे क्रमांक 52 (जयपुर–जबलपुर मार्ग) पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राजगढ़ नगर के मंगल भवन के समीप तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बंधी मिक्सर मशीन का एक पहिया अचानक निकलकर हाईवे पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 11 तारीख को दोपहर करीब 11:45 बजे, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे मिक्सर मशीन को बांधकर चालक तेज गति से मंगल भवन के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मिक्सर मशीन का पहिया चलते ट्रैफिक के बीच अलग हो गया। पहिया बीच सड़क पर गिरते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, लेकिन सौभाग्य से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

शहर में आम हो चुकी है तेज रफ्तार की लापरवाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में हल्के और भारी वाहनों के चालक आए दिन आंधी-तूफान की रफ्तार से वाहन दौड़ाते नजर आते हैं। बिना सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की परवाह किए हाईवे पर इस तरह वाहन चलाना कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

हाईवे पर अवैध खड़े लोडिंग वाहन बढ़ा रहे खतरा

स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। मंगल भवन से लेकर विशाल रेस्टोरेंट तक एनएच-52 पर पिकअप वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिक्सर मशीनें लंबे समय तक सड़क किनारे खड़ी देखी जा सकती हैं। हाईवे पर इस तरह लोडिंग वाहनों का खड़ा रहना भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, लेकिन इन्हें हटाने को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।

यातायात पुलिस की जिम्मेदारी पर सवाल

Related Articles

Back to top button