पशुपालन विभाग ने किया ‘द पैट शो–सीजन 2’ का भव्य आयोजन विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, पशु कल्याण का दिया सशक्त संदेश
राजगढ़।मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले में 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पशु चिकित्सालय परिसर में ‘द पैट शो–सीजन 2’ का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशु प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।।
इस अवसर पर जिला स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 35 पशुओं का उपचार किया गया तथा 28 पशुओं का निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया।
केट शो और डॉग शो ने मोहा मन
कार्यक्रम में सर्वप्रथम केट शो आयोजित किया गया, जिसमें बिल्लियों ने अपनी सुंदरता और अनुशासन से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात श्वानों की छोटी एवं बड़ी नस्लों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने पालतू पशुओं के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता
पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जिला स्तरीय निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में विषय “जानवरों पर प्लास्टिक का प्रभाव” पर कुल 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विषय “बेजुबानों की जुबान” पर 17 विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम: प्रियंका गुप्ता, कक्षा 8वीं, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, राजगढ़
द्वितीय: तेजस्वी शर्मा, कक्षा 9वीं, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, राजगढ़
तृतीय: दिव्यांशी सोलंकी, कक्षा 9वीं, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, राजगढ़
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम: अंकिता पिपलोटिया, कक्षा 8वीं, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, राजगढ़
द्वितीय: कुमुद अग्रवाल, कक्षा 8वीं, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, राजगढ़
तृतीय: योगिता वर्मा, कक्षा 8वीं, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, राजगढ़
केट शो (बिल्लियाँ)
प्रथम: मैगी (परसियन ब्रीड) – कायनात खान
द्वितीय: हुरेरा (परसियन ब्रीड) – मुमताज खान
तृतीय: बरफी (परसियन ब्रीड)
छोटी नस्ल के श्वान
प्रथम: रूमी (शिह त्ज़ू ब्रीड) – रितेंद्र शांकला
द्वितीय: रोमियो (शिह त्ज़ू ब्रीड) – डिंपल शांकला
तृतीय: किमी (शिह त्ज़ू ब्रीड)
बड़ी नस्ल के श्वान
प्रथम: एनी (गोल्डन रिट्रीवर) – अभिषेक राजपूत
द्वितीय: सिंबा (लेब्राडॉर)
तृतीय: गूफी (जर्मन शेफर्ड) – डॉ. मधुसूदन शाक्य




