राजस्थान
विधानसभा अध्यक्ष से ए.सी.बी. महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सोमवार को विधानसभा में नव पदस्थापित ए.सी.बी. महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता और जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने श्री गुप्ता और श्री मित्तल को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष श्री देवनानी से दोनों अधिकारियों ने सम्बधित विभागों में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। श्री देवनानी ने दोनों अधिकारियों को विभागों में नवाचारों के लिए सुझाव दिये। अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनविश्वास का प्रतीक बने। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा।




