हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है *जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी लेने का संकल्प लेना होगा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर
राजगढ़ 24 सित. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज होटल संस्कृति में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में भाजपा के जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे अध्यक्षता जिला भाजपाअध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने की कार्यशाला में राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल विधायक मोहन शर्मा हजारीलाल दांगी अमर सिंह यादव पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा पूर सिंह पवार बद्री लाल यादव प्रताप मंडलोई कुंवर कोठार पूर्व जिला अध्यक्ष केदार काका दिलबर यादव दीपेंद्र सिंह चौहान दीपक शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू मंडल अध्यक्ष राजगढ़ मनीष जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी ने बताया कि यह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक सभी मंडलों में चलेगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबरपंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारंभ होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान में GST की दरों में भारी कमी की है जिससे देश में महंगाई दर कम होगी। 28 सितम्बर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनने एवं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने को कहा
हम स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन में शामिल करेंगे तो अपने देश के व्यापारी भाईयों को लाभ होगा जिससे देश मजबूत होगा तभी आत्मनिर्भर भारत बनेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन में पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत् हमें स्वदेशी समान उपयोग करने की आदत डालना चाहिए क्योंकि हम विदेशी वस्तुओं का उपयोग करते हैं तो अपने देश की मुद्रा विदेशों में पहुंच रही है अपने पैसों से अपने देश के लोगों का भला करें।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आवाहन पर प्रत्येक मंडल में कम से कम 50 गणवेश धारी स्वयं सेवक तैयार करने को कहा।
जिला महामंत्री अमित शर्मा ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी
संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया आभार जिला महामंत्री रामचंद्र जलालिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला मीडिया सह प्रभारी जगदीश दास