31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने शाल श्रीफल से किया सम्मानित

राजगढ़ जिले में 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा कार्यपालन यंत्री मोहनपुरा कुण्डालिया परियोजना के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना भी की।
माह मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारी में श्री रामेश्वर कुलखडिया पंचायल समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ़, श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव उपयंत्री लोक निर्माण विभाग राजगढ़, श्री राजूउद्वीन वाहन चालक लोक निर्माण विभाग राजगढ़, श्री महेन्द्र कुमार शर्मा लोक निर्माण विभाग राजगढ़, श्री अशोक दिक्षित कार्यपालन यंत्री मोहनपुरा कुण्डालिया परियोजना, श्री गिरधारी लाल परमार सहायक शिक्षक बीईओ जीरापुर, श्री हजारीलाल दांगी वार्डवाय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ़, श्री कैलाश चन्द्र शर्मा प्राथमिक शिक्षक बीईओ राजगढ़, श्री कैलाश नारायण वर्मा सहायक शिक्षक बीईओ नरसिंहगढ़, श्री कांती टेलर सहायक शिक्षक बीईओ नरसिंहगढ़, श्री लक्ष्मीनारायण राठौर प्राथमिक शिक्षक बीईओ नरसिंहगढ़, श्रीमती कौशल्या बाई आदिम जाति कल्याण विभाग, श्री शिव नारायण मेवाडे सहायक ग्रेड 2 उद्योग विभाग राजगढ़, श्री लोक सिंह मरावी पुलिस विभाग राजगढ़, श्रीमती राधा देवी चौहान सहायक शिक्षक बीईओ सारंगपुर तथा श्रीमती अनुपमा अग्रवाल बीईओ जीरापुर को माला, शाल, श्रीफल वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
