वैश्विक स्वरूप को प्रस्तुत करेगा, बल्कि युवाओं में सांस्कृक्तिक चेतना और नैतिक मूल्यों के संवर्धन का भी सशक्त माध्यम बनेगा।

जबलपुर (संस्कारधानी जबलपुर में चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय ब्रह्मर्षि मिशत समिति, राम अवेयरनेस मूवमेंट एवं मध्यप्रदेश शासन के श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 2, 3 एवं 4 जनवरी 2026 को मानस भवन्, जबलपुर में किया जाएगा। प्रत्येक 3 वर्ष में होने वाला यह आयोजन 2016, 2020 एवं 2023 में किया जा चुका है। आयोजन अध्यक्ष अजय विश्नोई ने बताया कि 2 जनवरी को म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहेंगे, उन्होंने बताया कि श्री मोहन यादव श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास, के अध्यक्ष भी हैं जिसका मूल उद्देश्य म.प्र. में रामायण से जुड़े स्थानों को संरक्षित करना तथा पर्यटन को विकसित करना है। यह आयोजन विश्व में रामायण पर होने वाला एक अनूठा एवं विशिष्ट आयोजत है, जिसमें अकादमिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े विद्वान एक ही मंच पर एकत्रित होते हैं।
रामायण विदों की उपस्थिति आयोजन सचिव डॉ. अखिलेश गुमाश्ता ने बताया कि विश्व भर के रामायण विद्वान इस कान्फ्रेंस में अपने शोधपत्र पढ़ेंगे जिसमें मॉरिशस एवं बाइलेण्ड से 10-10 लोगों का प्रतिनिधि मंण्डल भाग ले रहा है, इसके अलावा श्रीलंका, फ्रांस, अमेरिका, केनडा, चीन, रूस, वियतनाम, इंडोनेशिया, माल्टा, इंग्लैण्ड, स्विटजरलैंड आदि देशों के विद्वान भी रामायण पर अपने शोध एवं वैचारिक व्याख्यान प्रस्तु करेंगे।
आयोजन समिति के श्री पंकज गौर, एड. रविं रंजन, अशोक मनोध्या ने बताया कि पद्मभूषण डेबिट फ्राले, श्री शाम भवी, संस्कृत अध्यन केंद्र बैंकाक के निदेशक श्री सोमवाट, पद्मश्री प्रो. प्रपन्न विद्या तथा रामायण सेंटर मॉरीशस की बीणू अरुण, इंडोनेशिया के प्रो. धर्मयासा सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय रामायण विद्वान कॉन्फ्रेंस के प्रमुख आकर्षण होंगे। साहित्य समिति के रवीन्द्र बाजपेई और अर्चना मलैया के अनुसार चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस न केवल रामायण के
वैश्विक स्वरूप को प्रस्तुत करेगा, बल्कि युवाओं में सांस्कृक्तिक चेतना और नैतिक मूल्यों के संवर्धन का भी सशक्त माध्यम बनेगा।
रामायण प्रदर्शनी साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी एवं प्रशांत पोल जी ने बताया कि 28 दिसंबर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के सहयोग से रामायण आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री श्री देवेन्द्र फणनवीस द्वारा किया जाएगा। इसमें रामायण पेंटिंग, फोटो गैलरी तथा विशेष रूप से मध्यप्रदेश के राम वन गमन मार्ग से जुड़े स्थलों का प्रदर्शन किया जाएगा।
थीम और फोकस चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रें स की थीम ‘मेकिंग यूथ रामायण एम्बेसडर (MYRA) अर्थात युवाओं को रामायण का राजदूत बनाना’ रखी गई है। रामायण राजदूत समिति के डॉ. एस.पी. गौतम, मोहन चक्रवेश्य, अनुश्री गुप्ता, ने बताया इस वर्ष कांफ्रेंस का विशेष फोकस गिरमिटिया देशों, जनजातीय समाज एवं युवाओं पर रहेगा।
उद्घाटन समारोह कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में 2 जनकी 2026 की म.प्र. शासन के रामायण पर संरक्षण में श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा आधारित पुस्तकों का विमोचन एवं संस्कृति किये जा रहे कार्यों की विवेचना एवं रूपरेखा रखी जाएगी। उद्घाटन समारोह में अध्यक्षता श्री राकेश सिंह करेंगे एवं सांसद सुमित्रा बाल्मीकि विशिष्ट अतिथि होंगे।
कान्फ्रेंस पूर्व आयोजन डॉ. राजेन्द्र नेमा, विनोद
दुबे, रवेश मिश्रा ने बताया जबलपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन पूर्व 25 हजार सुन्दरकांड पाठ किये जा रहे हैं। रामजी अग्रवाल, श्रद्धा नेमा ने बतायो कि विद्यालयों में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर 86 स्कूलों में रामायण लिखित प्रतियोगिता 16 से 18 दिसम्बर तक आयोजित की गई जिसमें 5 हजार बच्चों ने
भाग लिया। । जनवरी को 25 हजार सुन्दर काण्ड की पूर्णाहुति होगी एवं श्री सुधीर अग्रवाल, श्री शरद अग्रवाल ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के पूर्व नर्मदा कलश की स्थापना मानस भवन में होगी।
युवा रामायण राजदूत क्रिज (MYRA) थीम के अंतर्गत युवाओं को रामायण के मूल्यों, नैतिकता और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से देशभर में ऑनलाईन रामायण फ्रिज का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज कांम्पटीशन विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी एवं धर्म शास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी की
सहभागिता से किया जा रहा है, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को रामायण से जुड़े हुए श्रीलंका के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा एवं 100 चयनित छात्रों को अयोध्या ले जाया जाएगा। स्वागताध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा बताया गया, मुख्य आयोजन के पूर्व इस होने वाले आयोजनों में जन भागीदारी से एक वातावरण निर्माण हो रहा हैऔर यह आयोजन एक आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। एड. रविरंजन, अशोक मनोध्याय ने बताया कि परिभाषित करने का एक प्रयास है। युवाओं का यह कार्यक्रम जेनजेड को पुनः
विशेष आकर्षण संत समागमः वासुदेव खत्री एवं अमरेन्द्र नारायण ने बताया श्री रामचंद्र पथ
गमन न्यास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में संतो का समागम भी होगा, जिसमें प्रथम दो दिन तुलसी पीठ चित्रकूट के स्वामी रामभद्राचार्य जी, अमरकंटक के बाबा कल्याणदास जी तथा जनकपुरी नेपाल के महंत राम रोशन दास जी का सानिध्य प्राप्त होगा। समापन सत्र में विहार के गवर्नन श्री आरिफ मोहम्मद उपथित रहेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक आयोजनों में देश के नामी टूप्स एवं कलाकार भाग लेंगे।


