-एमपी के ब्यावरा से ISIS आतंकी गिरफ्तार -दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कई राज्यों में छापे मारे -5 आतंकी पकड़े, टेरर मॉड्यूल चला रहे थे -दिल्ली पुलिस ने ब्यावरा की शहीद कॉलोनी से कामरान कुरैशी को गिरफ्तार किया
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर विधानसभा से दिल्ली पुलिस ने कल बुधवार को मध्यप्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी बताया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस साझा जानकारी में उन्होंने इस मामले को आर्म्स एक्ट से जुड़ा बताया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है। 5 संदिग्धों में से दो दिल्ली, एक ब्यावरा जबकि एक-एक तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान को गिरफ्तार किया गया है।