Breaking News
धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हें-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बन कर बिखेरा उत्साह
राजगढ़। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और झांकियों को भी सजाया गया वही खास आकर्षण बने नन्हे-मुन्ने, जिन्होंने राधा-कृष्ण के रूप में सजीव झलक प्रस्तुत की। बच्चों की वेशभूषा और मासूम अदाओं ने सभी का मन मोह लिया। माता-पिता ने भी बच्चों के साथ इस पावन पर्व की खुशियों में सहभागिता की। जन्माष्टमी का भव्य आयोजन देर रात तक चलता रहा। ठीक रात्रि 12 बजे राजगढ़ जेल परिसर के बाहर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर जनसैलाब देखने को मिला। भक्तों ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। वही नगरभर में मंदिरों और घरों को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया। धार्मिक वातावरण में गूंजते जयकारों और बच्चों की झांकियों ने पर्व की शोभा को और भी अद्भुत बना दिया।