Breaking News

5 वर्षों से फरार ग्राम कटारियाखेङी के 14 अपराधियों ने थाना देहात ब्यावरा में किया आत्मसमर्पण

जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी

राहुल रघुवंशी द्वारा निरंतर कार्रवाई की गई एंव समाज की मुख्य धारा में जोङने के सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप, थाना देहात ब्यावरा में कटारियाखेङी के कंजर समुदाय के 14 वांछित अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया।

यह सभी आरोपी शासकीय कार्य मे बाधा, बलवा, मारपीट, अवैध शराब तस्करी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में वर्षों से फरार थे। इनमें से कई अपराधी पिछले 5 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। आत्मसमर्पण के इस कदम से इन व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास एवं अपराध मुक्त जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आत्मसमर्पण करने वाले अपराधियों की सूची इस प्रकार है:

1. जितेन्द्र पिता इंदर सिंह कंजर कटारियाखेड़ी 5 वर्ष से फरार
2. किशोर पिता अमरसिंह कंजर कटारियाखेड़ी 5 वर्ष से फरार
3. रंजीत पिता किशोर कंजर कटारियाखेड़ी 1 वर्ष से फरार
4. सोनू पिता विजय कंजर कटारियाखेड़ी 5 वर्ष से फरार
5. सोनी पिता नवल कंजर कटारियाखेड़ी 5 वर्ष से फरार
6. चेकर उर्फ शेखर सिंह पिता नारायण कंजर कटारियाखेड़ी 5 वर्ष से फरार
7. राम पिता नवल सिंह कंजर कटारियाखेड़ी 1 वर्ष से फरार
8. संदीप पिता नवल सिंह कंजर कटारियाखेड़ी 1वर्ष से फरार
9. श्याम पिता नवल कंजर कटारियाखेड़ी से फरार
10. पंकेश पिता किशोर कंजर कटारियाखेड़ी 1 वर्ष से फरार
11. कुलदीप पिता किशोर कंजर कटारियाखेड़ी 1 वर्ष से फरार
12. सोनू पिता अनिल चौहान छापीहेड़ा 1 वर्ष से फरार
13.बंटी पिता रमेश कंजर हमाई 5 वर्ष से फरार
14 . हेटिया पिता भूरिया कंजर कटारियाखेड़ी 1 वर्ष से फरार

*इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी, थाना प्रभारी देहात ब्यावरा व उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp