Breaking News

नवम पुण्यतिथि पर जनसेवा का विराट आयोजन: 350 लोगों का नेत्र परीक्षण, पांच हस्तियों को ‘नेवज–कृष्णा सम्मान

राजगढ़। स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा शर्मा की नवम पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजगढ़ में जनसेवा का प्रेरक और प्रभावशाली आयोजन देखने को मिला। नेवज समग्र विकास समिति एवं नेवज कृष्णा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर और सम्मान समारोह ने सेवा को श्रद्धांजलि का वास्तविक स्वरूप दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच समाजसेवियों को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित नेवज–कृष्णा सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजन के तहत लगे नेत्र शिविर में 350 से अधिक नागरिकों ने अपनी आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण के बाद 84 मरीजों को तत्काल ऑपरेशन हेतु चयनित कर सदगुरु आश्रम आनंदपुर भेजा। वहीं करीब 200 मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। समिति द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन पैकेट की भी व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button