Breaking News

20 ग्राम अवैध स्मैक कीमती 200000 रूपये जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ जिले में पुलिस कप्तान श्री अमित तोलानी (IPS) जी द्वारा अंतर्गत मादक पदार्थ स्मेक, गांजा, अवैध शराब पर अंकुश एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु ऑपरेशन शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन में व एसडीओपी नरसिंहगढ श्री रामस्नेहा चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ स्मैक तस्कर पर कार्यवाही कर 01 आरोपि को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 200000 /- रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 80000 रुपए जप्त किया है, दिनांक 27.11.2026 को साहिब बंदगी आश्रम पिपल्या रसोड़ा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से वाहन चेकिंग करते पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को वापस ले जाने लगा संदिग्ध गतिविधियों को देखकर फोर्स की मदद से उक्त व्यक्ति को पकड़ा जिस नाम पता पूछा तो अपना नाम अनंत सिंह पिता स्वर्गीय दीपक सिंह उम्र 18 साल निवासी धनसोली थाने महाराष्ट्र हाल निवासी ग्राम कड़िया सांसी का होना बताया जिसके द्वारा डर से अपने लोअर की जब से 20 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक की पुड़िया निकाल कर पुलिस के समझ पेश उक्त व्यक्ति से मादक पदार्थ रखने के संबंध में लाइसेंस कागजात का पूछा जो नहीं होना बताया बाद मौके पर समक्ष पंचांग आरोपी से 20 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 2 लाख व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया ।

*गिरफ्तार आरोपी*

 

1. *अनंत सिंह पिता स्वर्गीय दीपक सिंह उम्र 18 साल 2 माह निवासी घन सोली थाने महाराष्ट्र हाल ग्राम कड़िया सासी थाना बोड़ा**

*जप्त मशरूका*

🔹 *20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक , स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक MH 43 CV 1872*

🔹 *जप्तशुदा अवैध मसरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹200000 रुपए*

 

Related Articles

Back to top button