ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संवेदनशीलता, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।
राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 08.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बालिका ग्राम कोल्लुखेड़ा के मंदिर के पास से बिना बताए कहीं चली गई है जिसे कई जगह तलाश करने पर भी नहीं मिली। रिपोर्ट पर कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 392/2026 अंतर्गत धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर सतत तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को 800 किमी. दूर रामदेवरा जिला जैसलमेर, राजस्थान से सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर उसके परिजनों ने राजगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

