Breaking News

आज लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1,500 रुपये, 42वीं किस्त होगी जारी ,,, 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ, 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी अंतरित

 

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज 13 नवंबर का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जून 2023 में शुरू हुई इस योजना में शुरुआत में 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,250 और नवंबर 2025 से 1,500 रुपये कर दिया गया।

69 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

योजना की शुरुआत से अक्टूबर 2026 तक 41 किस्तों में महिलाओं के खातों में 67,230 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। आज 42वीं किस्त जारी होने के बाद कुल सहायता राशि लगभग 69,050 करोड़ 28 लाख रुपये हो जाएगी।

221 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button