Breaking News
चित्रकारों का तीर्थ बना डिंडोरी का पाटनगढ़, गोंड चित्रकला को मिली वैश्विक पहचान,, जनजातीय संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को कैनवास पर उकेर रहे कलाकार, प्रधानमंत्री तक पहुंची गोंड कला की पहचान

भोपाल। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले का छोटा सा गांव पाटनगढ़ आज अपनी अनूठी गोंड चित्रकला के कारण देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। यह गांव प्रसिद्ध गोंड चित्रकार जनगढ़ सिंह श्याम की जन्मभूमि है, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से जनजातीय विरासत को नई पहचान दिलाई।
करीब 300 घरों वाले इस गांव में गोंड समुदाय के अनेक परिवार चित्रकला से जुड़े हैं। यहां की पारंपरिक कला अब कलाकारों की आजीविका का साधन बनने के साथ ही जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का माध्यम भी बन रही है। गोंड चित्रकला को जीआई टैग मिलने से इसकी पहचान और मांग को भी बढ़ावा मिला है।



