Breaking News

स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन

Bhopal। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 के 10वें संस्करण के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 9 शहरों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, देवास, रीवा, सागर, बुधनी एवं देपालपुर के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी नगरीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाईकर्मियों और नागरिकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का परिणाम है। उन्होंने स्वच्छ एवं सुंदर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेता शहरों के प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाकर उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button