Breaking News

ऋण गारंटी निधि की तिथि बढ़ने और 5 हजार करोड़ के कोष की मंजूरी से छोटे उद्योगों की आर्थिक प्रगति बढ़ेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल :   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि को 31 मार्च 2031 तक जारी रखने का निर्णय प्रशंसनीय है। इसी तरह 5 हजार करोड़ रुपए के कोष को मंजूरी देने के निर्णय से भी छोटे उद्योगों की आर्थिक प्रगति बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्योग हितैषी इस निर्णय के लिए आभार माना है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अगले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 12.6 लाख करोड़ के ऋण उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। साथ ही वार्षिक गारंटी शुल्क एक प्रतिशत से घटाकर 0.75 प्रतिशत करने से छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button