Breaking News

उज्जैन दीपावली पर्व पर पुलिस परिवार के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री यादव थाना नागझिरी में पुलिसकर्मियों के साथ साझा कीं पर्व की खुशियां

 

उज्जैन दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थाना नागझिरी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल समाज के लिए सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है। त्योहारों के दौरान जब पूरा शहर उत्सव मना रहा होता है, तब पुलिसकर्मी अपनी खुशियों और परिवार से दूर रहकर नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं उनका यह समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीयता से पर्व की खुशियां साझा कर उनका उत्साहवर्धन किया

Related Articles

Back to top button