Breaking News

शराब के नशे में भारी वाहन चलाने पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, ट्रक जप्त

इंदौर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस इंदौर द्वारा भारी वाहनों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जा रही है।

इसी क्रम में बापट चौराहे पर देवास नाका की ओर से आने वाले भारी वाहनों की जांच यातायात बीट प्रभारी निरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह चौहान एवं यातायात थाना प्रभारी, जोन-2 श्री योगेश मिश्रा द्वारा की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक RJ 14 GN 4698 का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक का चालान बनाया गया तथा वाहन को थाना हीरानगर में खड़ा कराया गया।

यातायात पुलिस इंदौर द्वारा सभी भारी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें, जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा में सहभागी बनें।

Related Articles

Back to top button