Breaking News

दलित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार: जमीन पर कब्जे, जातिगत उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप,

 

राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़िया से अनुसूचित जाति के एक परिवार ने जमीन पर कब्जे और जातिगत उत्पीड़न का गंभीर मामला उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

श्यामसुंदर,गिरधारी,मोहन कमलेश सहित पीड़ित परिवार ने भोपाल पहुंचकर संभागीय उपायुक्त सहित पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

शिकायत में कहा गया है कि ग्राम बाड़िया स्थित करीब 2.993 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें अपनी ही जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि 26 जून 2026 को खेत पर पहुंचने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, मारपीट की और दोबारा खेत पर आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुये कहा है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उनका आरोप है कि कार्रवाई के अभाव में आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और पूरा परिवार लगातार भय के साये में जीने को मजबूर है।

परिवार ने शिकायत में दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने, अवैध कब्जा हटाने, पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता और राहत देने की मांग की है।

वही दलित वर्ग के पीड़ित पक्ष के बुजुर्ग लोग, बच्चे,महिला सहित युवक भोपाल पहुंचकर भी न्याय की गुहार लगा चुके हे साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी आवेदन किया मगर प्रशासन द्वारा समय रहते दोषियों पर आज तक कोई उचित कार्रवाई नहीं करने और राजनितिक दवाब का आरोप लगाते हुये पीड़ित न्याय से वांछित हैँ

Related Articles

Back to top button