बिहार-झारखण्‍ड

ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मिले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता

रांची (SHABD): पलामू के पूर्व सांसद और ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर रक्षा राज्यमंत्री सेठ ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ब्रज मोहन राम के सफल कार्यकाल और ओडिशा के विकास, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुलाकात के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची की महापौर रोशनी खलखो और रांची महानगर के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ब्रज मोहन राम के अनुभव और मार्गदर्शन में ओडिशा के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button