सेवा ज्योति से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, राजगढ़ में जुटे हजारों कार्यकर्ता

राजगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित स्टेडियम प्रांगण में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की पांचो विधानसभा राजगढ़ खिलचीपुर ब्यावरा नरसिंहगढ़ सारंगपुर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राही, विशिष्टजन, आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर राज्य मंत्री नारायण जी सिंह पवार राज्य मंत्री गौतम जी टेटवाल विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा विधायक राजगढ़ अमर सिंह यादव विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी दिलबर यादव कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक कुंवर कोठार पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा पूर सिंह पवार प्रताप मंडलोई पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान की भी गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी एवं सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास ने बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
*एलईडी पर हुआ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण*
सुबह 10 बजे दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जिला मुख्यालय स्थित आयोजन स्थल पर विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की चर्चा की। उन्होंने अपनी सार्वजनिक यात्रा का श्रेय देश की जनता को देते हुए राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे “न रुकेंगे, न थकेंगे और न पथ से डिगेंगे।” उन्होंने ‘We Will Do It’ का संदेश देते हुए कहा कि अनेक अवसरों पर जो कार्य असंभव प्रतीत होते थे, उन्हें देश ने सामूहिक प्रयासों से संभव करके दिखाया है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने अतिथियों के साथ सेवा संकल्प ज्योति प्रज्वलित की।
इसके पश्चात पांचों विधानसभाओं के विधायक व प्रभारी एवं कार्यकर्ता सेवा संकल्प ज्योति लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया ने किया एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व विधायक कुंवर कोठार ने माना।
इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सहित जिले भर से हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



