सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित* 50 से अधिक मरीजों की हुई नेत्र जांच, जरूरतमंदों को वितरित किए निःशुल्क चश्मे

राजगढ़ जिला चिकित्सालय राजगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिराज बड़ोने एवं डॉ. प्रियंका यादव ने 50 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के उपरांत चश्मे की आवश्यकता वाले मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराने तथा आंखों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मोबाइल एवं स्क्रीन के अधिक उपयोग से बचने, पर्याप्त रोशनी में पढ़ने तथा आंखों में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की समझाइश दी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा सहित सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा, आर.एम.ओ. श्री अमित कोली एवं अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।




