Breaking News

अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र की पालकी एवं ध्वजा यात्रा  के निमंत्रण पत्र का लोकार्पण, घर-घर न्योता शुरू

इंदौर। अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 8 अक्टूबर को निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन की पालकी यात्रा के आमंत्रण का लोकार्पण शनिवार को वरुण विक्ट्री परिसर में क्षेत्र के समाज बंधुओं की मौजूदगी में पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन के चित्र की साक्षी में किया गया। इसके साथ ही आज से क्षेत्र की 70 कॉलोनियों के 560 परिवारों को पीले चावल सहित घर-घर जाकर निमंत्रण देने का अभियान भी शुरू कर दिया गया। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों हेतु समितियां भी गठित की गई हैं।       संस्था के संरक्षक अरविन्द बागड़ी एवं मनीष अग्रवाल मन्नू ने बताया कि इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल पालदा, गोपाल अग्रवाल, हरिकिशन जिंदल, खेमचंद अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अशोक गोयल माउंट, दिलीप नरेडी, संजय कंसल बीआरजी, एनपी ऐरन, मनीष सिंघल, शशि ऐरन एवं निधि बागड़ी की उपस्थिति में 8 अक्टूबर को होने वाली स्पर्धाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। संरक्षक अरविन्द बागड़ी ने बताया कि महोत्सव में अग्रसेन ध्वजा को अग्रोहा से अभिमंत्रित कराकर बुलवाया जा रहा है। इस दौरान 150 से अधिक घरों में महाराजा अग्रसेन की पालकी का पूजन होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम डिस्पोजल रहित रहेगा। समापन अवसर पर महालक्ष्मीजी की भव्य आरती भी होगी। 50 से अधिक कार्यकर्ता सभी व्यवस्थाओं को संभालेंगे। पालकी एवं ध्वजा यात्रा के स्वागत हेतु पूरे क्षेत्र में करीब 20 स्थानों पर स्वागत मंच बनाने की तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं जयघोष के साथ हुआ। हाईवे क्षेत्र के सभी परिवार 9 अक्टूबर को अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर आयोजित गंगा और नर्मदापुरम की तर्ज पर शाम 7 बजे से होने वाली महाआरती में भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button