Breaking News

दशहरा मैदान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी

 

राजगढ खिलचीपुर। दशहरा मैदान पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित सीएमओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहें और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Related Articles

Back to top button