बिहार-झारखण्‍ड

बीआईटी मेसरा में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

रांची (SHABD): बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। कैट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, छात्र विकास सलाहकार दीपक कुमार, रांची के उपायुक्त मणुनाथ भजन्त्री और झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और संस्थान प्रार्थना के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना की वेबसाइट का शुभारंभ किया। वेबसाइट के माध्यम से एनएसएस की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नैतिक, सामाजिक और आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर योगदा सत्संग सोसाइटी के स्वामी शांतरानंद ने “युवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व” विषय पर संवादात्मक सत्र लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सामाजिक दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button