बिहार-झारखण्‍ड

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमन

नई दिल्ली/रांची: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी का स्मृति स्थल प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उनका जीवन, कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। श्री सेठ ने कहा कि राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा अटल जी के जीवन से मिलती है। उनके निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

Related Articles

Back to top button