Breaking News

नगर कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना, 18 हजार पुलिस पदों पर भर्ती: CM यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नगर कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र को जल्द ही थाने में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय आवास और खाद आदि के भंडारण के लिए सरकारी गोदाम के निर्माण की अनुमति तथा आवश्यक राशि स्वीकृत की गई है। पुलिस बल के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा कुल 85 हजार नए पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर देश के राज्यों में सबसे कम है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा लैपटॉप, साइकिल, किताबों के साथ स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button