Breaking News

महासप्तमी पर माँ का नवपत्रिका प्रवेश, प्राण-प्रतिष्ठा एवं चक्षुदान संपन्न*

 

*।* बाँगाली वेलफेयर एसोसिएशन, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित शारदीय दुर्गा महोत्सव में महासप्तमी के पावन अवसर पर पारम्परिक बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार माँ दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई।

 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वप्रथम *नवपत्रिका का आवाहन* किया गया। नौ पवित्र पौधों से निर्मित नवपत्रिका को विधि-विधान से स्नान कराकर *पंडाल में प्रवेश* कराया गया। इसके पश्चात *प्राण-प्रतिष्ठा* एवं *चक्षुदान* की पवित्र विधि संपन्न हुई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा *पुष्पांजलि अनुष्ठान* किया गया।

 

महासप्तमी के अवसर पर माँ को समर्पित किया गया *प्रसादी व महाभोग व्यक्तिगत सौजन्य से* आयोजित किया गया, जिसे सभी सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रेमपूर्वक वितरित किया गया।

 

इस पावन दिवस शुक्रवार को *कालीबाड़ी के लिए दान की गई भूमि का रजिस्ट्री कार्य एसोसिएशन के नाम से संपन्न कर माँ काली को समर्पित* किया गया। यह समस्त बंगाली समाज के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण है।

 

Related Articles

Back to top button