सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के लिए मध्यप्रदेश में बेहतर संभावनाएं: सीएम मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सेमीकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश सरकार ने अपना राज्य पवेलियन लगाया है, जहां प्रदेश के अधिकारी देश-विदेश के निवेशकों और व्यवसायियों से संवाद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को इंदौर में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार इस क्षेत्र में निवेश बढ़ने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।




