Breaking News

स्वामित्व योजना की प्रगति की कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ली जानकारी  

 

 

राजगढ़

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामित्व योजना के संबंध में एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसीलवार ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसील स्तर पर ई-केवाईसी की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन पटवारियों की ई-केवाईसी की प्रगति शून्य है, उनकी गोषवारा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रदान कराया जाए। साथ ही तहसीलदारों के डीएससी (Digital Signature Certificate) तैयार होने की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में पटवारियों की आईडी एवं ई-केवाईसी संबंधी प्रशिक्षण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि परिमार्जन एवं रिव्यू की प्रगति की दैनिक समीक्षा की जाए तथा संबंधित तहसीलदार प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट साझा करें। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button