नामदेव छीपा समाज की प्रांतीय बैठक सम्पन्न

राजगढ ब्यावरा नामदेव छीपा समाज मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक आज गायत्री मंदिर, ब्यावरा में प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे. पी. धनोपिया जी के सान्निध्य एवं अध्यक्षता में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रांतीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक में समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान सहित समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
प्रांतीय सभा के सभी पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए समाजबंधुओं ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। समाज की सदस्यता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे. पी. धनोपिया जी ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय, सहयोग एवं एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रवीण जी नामदेव एडवोकेट, ब्यावरा के आह्वान पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे. पी. धनोपिया जी सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक में श्री जितेंद्र जी पंवार, ग्वालियर (उपाध्यक्ष), श्री मुकेश जी जसवादिया, आष्टा (उपाध्यक्ष), श्री राजेंद्र जी बेड़ियां (उपाध्यक्ष), श्री राजेश जी नामदेव, मंदसौर (उपाध्यक्ष), श्री कमलेश जी आर्य, भोपाल (महासचिव), श्री जय प्रकाश जी नामदेव, सीहोर (कोषाध्यक्ष), श्री राकेश जी ठाकुर, विदिशा (संगठन मंत्री), श्री गजेंद्र भगोरिया, विदिशा (कार्यकारिणी सदस्य), श्री मुकेश जी नामदेव, राजगढ़, श्री दीपेश जी नामदेव सुठालिया प्रवीण जी नामदेव राजगढ़, श्री ओमप्रकाश जी बघेरवाल, नरसिंहगढ़, श्री योगेश जी नामदेव, पचोर सहित ब्यावरा एवं राजगढ़ जिले के समस्त समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन श्री लोकेश आर्य जी द्वारा किया गया। बैठक के अंत में ब्यावरा समाज के अध्यक्ष डॉ. महेश नामदेव जी ने सभी उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में रखे गए सकारात्मक सुझावों एवं विचारों से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में आगे भी निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
“एकता, संगठन और सहभागिता से ही नामदेव छीपा समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।”



