स्वायल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी प्रशिक्षण एवं महिला कृषक सम्मेलन का आयोजन।
योजना क़े तहत हितग्राहियो को बांटे सामग्री।
स्वायल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी प्रशिक्षण एवं महिला कृषक सम्मेलन का आयोजन
योजना क़े तहत हितग्राहियो को बांटे सामग्री।
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को को दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय भाटापारा में स्वायल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं महिला कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया।कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी महिला समूहों को दी गई। मछली पालन विभाग के द्वारा मत्स्य पालन से होने वाले लाम तथा संचालित योजनाओं की जानकारी साथ ही 2 महिला कृषकों को मछली जाल एवं 2 कृषकों को आईसबॉक्स प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने महिला कृषकों से कृषि एवं अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा कर कृषि, उद्यानिकी एवं मछली पालन से होने वाले प्रति एकड़ लाभ की जानकारी दी धान के अलावा अन्य फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन एवं अन्य फसलों की खेती हेतु प्रोत्साहित किया गया। श्रीमती स्वाति ठाकुर मिर्झा एवं श्रीमती दीपमाला लकड़ाविषय वस्तु विशेषज्ञ के द्वारा महिला समूहों को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं गेन्दा फूल की खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों के द्वारा मृदा में कार्बन की कमी से हो रहे पैदावार की कमी व अधिक मात्रा में उर्वरक के उपयोग से होने वाली हानि पर जानकारी दिया गया तथा मिट्टी परीक्षण को अनिवार्य बताते हुए संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग हेतु सलाह दिया गया। उप संचालाक कृषि दीपक कुमार नायक के द्वारा आगामी माह में होने वाले धान उपार्जन हेतु गिरदावरी का अवलोकन एवं एग्री स्टेक पोर्टल में सभी कृषकों का पंजीयन अनिवार्य किये जाने हेतु जानकारी दी गई। साथ ही केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें प्राकृतिक खेती, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (तिलहन), मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव
कृषि विज्ञान केन्द्र क़े वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अंगद सिंह राजपूत,राकेश तिवारी, विभागों क़े अधिकारी -कर्मचारी एवं अधिक संख्या में महिला कृषक उपस्थित थे।


