सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा, जनभागीदारी और जनजागरण के कार्यक्रम

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की
सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता
जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा के माध्यम से मनाना भाजपा की जनसेवा की परंपरा को मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी में निहित है। अभियान को बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करते हुए प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर सेवा, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी दिलबर यादव ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिलेभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम
अभियान के तहत घर-घर आशीर्वाद दीप, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवाज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी जल-जन एवं सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, जनसेवक महाकुंभ और 25 साल-25 कहानियां सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंडल स्तर पर गठित की गईं सेवा संकल्प टोलियां
अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिले के विभिन्न मंडलों में सेवा संकल्प टोलियों का गठन किया गया है। इनमें विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल स्तरीय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।




