RAJGARH
ब्यावरा में यादव समाज के भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चल समारोह का राज्यमंत्री श्री पंवार ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

राजगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ब्यावरा में यादव समाज द्वारा भव्य एवं विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।



