Breaking News

बारिश के मौसम में घरों में घुस रहे जहरीले जीव-जंतु, राजगढ़ में 10 फीट लंबा सांप पकड़ा

 

राजगढ़। बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतु अपने सुरक्षित ठिकानों से बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों और घरों में नजर आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में रखी रोजमर्रा की वस्तुओं, जूते-चप्पलों, कपड़ों और अन्य सामान का इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लेना चाहिए।

 

राजगढ़ नगर में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो सांप मिलने से लोगों में हलचल मच गई। होटल मिडवे एवं कलेक्टर बंगले के सामने करीब 10 फीट लंबा सांप दिखाई दिया, जिसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। वहीं होटल मिडवे के सामने भी करीब 6 से 7 फीट लंबे सांप को पकड़ा गया और बाद में दोनों सांपों को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

 

सांपों को पकड़ने का काम नगर के युवा विकास दीक्षित द्वारा किया गया। बताया गया कि विकास दीक्षित को सांप पकड़ने की कला में अनुभव है और वे अब तक कई सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ चुके हैं।

 

बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतु बिलों और जंगलों से निकलकर सूखे एवं सुरक्षित स्थानों की तलाश में घरों, दुकानों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे घबराने के बजाय सावधानी बरतें और सांप या किसी जहरीले जीव के दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद लें।

Related Articles

Back to top button