अजाक्स ने तत्कालीन एसडीएम पर कार्रवाई की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़। अजाक्स जिला राजगढ़ ने तत्कालीन एसडीएम राजगढ़ श्रीमती निधि भारद्वाज द्वारा शिक्षक प्रतिनिधियों के समक्ष अजाक्स संगठन के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक एवं धमकीपूर्ण टिप्पणी किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय, राजगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अजाक्स ने आरोप लगाया कि संगठन के संबंध में की गई कथित टिप्पणी से संगठन की गरिमा और उससे जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने तथा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अजाक्स पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करता है। संगठन की गरिमा और सदस्यों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अजाक्स ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


